Mirzapur: खाकी पर हमला! ई-रिक्शा विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों को भीड़ ने पीटा, चौकी इंचार्ज से भी हाथापाई

मीरजापुर के अस्पताल रोड पर ई-रिक्शा विवाद को लेकर पुलिस पर हमला। उपद्रवियों ने चौकी में घुसकर सिपाही की पिटाई की और चौकी इंचार्ज से हाथापाई की। पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Updated : 30 April 2026, 7:35 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में बुधवार रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड पर मामूली सड़क हादसे के बाद उपद्रवियों ने पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही और चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट की। भीड़ ने पुलिस पर उस वक्त हमला किया जब वे दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे।

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 11 बजे अस्पताल रोड पर एक ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई थी। इस बात को लेकर बाइक सवार युवक ई-रिक्शा चालक की पिटाई करने लगा। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पर तैनात सिपाही कमलेश पासवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पुलिस चौकी ले आए।

Allahabad High Court: क्या पिता किसी को भी दे सकता है अपने बच्चे? इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले ने बदली कस्टडी की परिभाषा

सिपाही ने घायल का इलाज कराने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही, लेकिन इसी बीच बाइक सवार ने फोन कर अपने दर्जनों साथियों को बुला लिया।

चौकी के भीतर पुलिसकर्मियों पर टूटा उपद्रवियों का कहर

आरोप है कि मौके पर पहुंचे 15-20 युवकों ने पुलिस चौकी के भीतर ही हंगामा शुरू कर दिया और सिपाही कमलेश पासवान की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे चौकी इंचार्ज मनोज राय के साथ भी उपद्रवियों ने हाथापाई और बदसलूकी की।

Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के नाम पर कैसे हुई ठगी? जानिए ओडिशा की महिला श्रद्धालु के साथ होटल संचालक ने कैसे किया खेल

मामला बिगड़ता देख सीओ नगर विवेक जावला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Location :  Mirzapur

Published :  30 April 2026, 7:35 AM IST

Advertisement