Gorakhpur New: खजनी में पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत खजनी पुलिस ने यह कार्रवाई की।