मिर्जापुर में काल बनी स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर के उड़ाए परखच्चे, हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग, चचेरा भाई गंभीर

मिर्जापुर के वाराणसी-रीवा हाईवे पर सेमरा प्रतापपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में बामी गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है।

Updated : 19 June 2026, 4:01 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां वाराणसी-रीवा हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में एक परिवार का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। वहीं, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सर्विस कराकर घर लौट रहे थे भाई

मिली जानकारी के अनुसार, बामी गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई लालगंज से ट्रैक्टर की सर्विस कराकर वापस अपने घर लौट रहे थे। दोनों भाई ट्रैक्टर से जैसे ही वाराणसी-रीवा हाईवे पर स्थित सेमरा प्रतापपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनके ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

Mirzapur News: महिला की हाईटेंशन तार से झुलसकर मौत, सास गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी जोरदार कि दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर सड़क किनारे जाकर पलट गया और उसके दो टुकड़े हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस भीषण टक्कर में ट्रैक्टर पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में एक मृत घोषित, दूसरा जिला अस्पताल रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बामी गांव निवासी ओम चंद्र तिवारी (उम्र लगभग 26 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। ओम चंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं, इस हादसे में उसका चचेरा भाई जयप्रकाश तिवारी (उम्र लगभग 27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद जयप्रकाश की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Mirzapur Crime: रात में घर से निकली और सुबह… महिला की हत्या से हडकंप, जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस बल मौके पर, जांच शुरू

हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से मृतक के गांव और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Location :  Mirzapur

Published :  19 June 2026, 4:01 PM IST

Related News

Advertisement