Mirzapur: माफियाओं के JCB से ढहाया गरीबों का आशियाना, जानिए मिर्जापुर में क्यों उड़े कानून-व्यवस्था के परखच्चे?

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के सीखड़ गांव में दलित परिवारों ने दबंगों पर जेसीबी चलाकर उनके मकान गिराने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, कार्रवाई, सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 23 July 2026, 11:36 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र स्थित सीखड़ गांव में दलित परिवारों ने दबंगों पर जेसीबी चलाकर उनके मकान ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का कहना है कि वे वर्षों से आबादी की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे, लेकिन दबंगों ने जेसीबी चलाकर उनका आशियाना उजाड़ दिया।

दलित परिवारों ने लगाए गंभीर आरोप

कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ितों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों ने जबरन जेसीबी चलाकर उनके मकानों को गिरा दिया। उनका कहना है कि इस कार्रवाई के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Mirzapur: विंध्याचल पुलिस के जाल में फंसे 4 बड़े तस्कर, ₹20 लाख की हेरोइन जब्त होने के बाद महकमे में क्यों मची खलबली?

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया गया। उनका कहना है कि दबंगों के प्रभाव के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि दलित होने के कारण उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

Mirzapur: आखिर मिर्जापुर में ऐसा क्या हुआ कि बढ़ानी पड़ी सुरक्षा? पुलिस भी अचानक हुई अलर्ट, जानिए पूरा मामला

डीएम से न्याय और सुरक्षा की मांग

दलित समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, क्षतिग्रस्त मकानों का उचित मुआवजा और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Location :  Mirzapur

Published :  23 July 2026, 11:36 AM IST

Related News

Advertisement