हिंदी
बंदरगाह से मर्चेंट नेवी का ऑफिसर लापता ( फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र चौहान पट्टी के रहने वाले मर्चेंट नेवी के अफसर मनीष द्विवेदी अमेरिका के पेंसिलवेनिया बंदरगाह से 7 मई से लापता हो गए हैं। शिप पर सवार होकर अमेरिका के बंदरगाह पर पहुंचे थे, तब घर वालों से आखिरी बार उनसे बातचीत हुई थी। इसके बाद से संपर्क टूट जाने पर शिप कंपनी के एक अधिकारी ने मुंबई से फोन कर जानकारी दी थी की वह लापता हो गए हैं। इसके बाद घरवालों ने जब संपर्क किया तो दोबारा कंपनी के लोग सही जानकारी नहीं दिए। इसके बाद परिजन मिर्जापुर एसपी अपर्णा रजत कौशिक से मिले और मामले की जानकारी दी, इसके बाद एलआईयू और दूतावास सहित अन्य टीम में एक्टिव हो गई है।
मनीष द्विवेदी मर्चेंट नेवी में सेकंड ऑफिसर
पिता संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि बेटा मनीष द्विवेदी मर्चेंट नेवी में सेकंड ऑफिसर हैं। वर्तमान में वेसल सिफ्नोस लेडी शिप पर तैनात हैं। 18 अप्रैल को गए थे,उनके पास सात मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर गैरी गोम्स नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वेस्टर्न क्रू मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अंधेरी ईस्ट ऑफिस से बोल रहा हूं। मनीष चार घंटे से शिप से लापता हैं उनका फोन आपके पास क्या आया था।
इस पर उन्होंने फोन नहीं आने की जानकारी दी इसके बाद अपने बेटे को व्हाट्सएप पर मैसेज किया जवाब नहीं आया, फिर उन्होंने गैरी गोम्स को फोन किया। उन्होंने बताया कि शिप मार्क्स हुक, पेंसिलवेनिया पर है वहां से कैप्टन, चीफ ऑफिसर, मनीष और एक कैडेट ऑफिसर प्रांजल मॉल गए थे। जिसमें तीन लोग वापस आ गए कैप्टन ने मनीष से फोन किया तो उन्होंने बताया कि आप लोग कैब करिए 10 मिनट में आ रहा हूं। 10 मिनट बाद फोन करने पर मनीष ने फोन नहीं उठाया तो तीनों शिप पर चले गए तब से मनीष लापता है। कंपनी वेस्टर्न क्रू मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय वाले भी ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं।
पिता संतोष ने आगे बताया कि दामाद अरविंद पांडेय के पास कैडेट ऑफिसर प्रांजल के नंबर से सेटेलाइट फोन आया। प्रांजल ने बताया कि मनीष द्विवेदी मिल गए हैं वह सुरक्षित हैं, शिप पर आते ही उससे बात कराऊंगा। दो घंटे बाद प्रांजल को बेटे से बात कराने के लिए मैसेज किया तो बताया गया कि मनीष अभी नहीं मिले हैं। इसके बाद प्रांजल ने नेट बंद कर दिया है। मुंबई कार्यालय पर फोन करने पर यूएसए के एजेंट का नंबर दिया गया तो यूएसए एजेंट जोश से बात की तो बताया कि मनीष को पुलिस कस्टडी में लिया गया था पूछताछ कर छोड़ दिया गया हैं।अब कहां है, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। शिप बेटे को बिना लिए लौट आई है।
Muzaffarnagar: अब यहां सांस लेना मुश्किल है, जानें किसान परिवार ने क्यों रातों-रात छोड़ा गांव
पिता संतोष कुमार द्विवेदी ने सांसद अनुप्रिया पटेल के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर से भी बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है,वही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया की सीओ एलआईयू को परिवार की मदद के लिए लगा दिया गया है। सीओ एलआईयू दूतावास से संपर्क कर परिवार की मदद में लगे हैं जल्द पता कर लिया जायेगा।
Location : Mirzapur
Published : 10 May 2026, 7:55 PM IST
Topics : Latest News Merchant Navy Officer UP News UP Police US