बच्ची का पिता कौन? DNA जांच खोलेगी राज, तीन महीने बाद कब्र से निकाला गया शव

मथुरा में कोर्ट के आदेश पर एक साल की बच्ची का शव तीन महीने बाद कब्र से निकालकर DNA जांच के लिए भेजा गया। DNA रिपोर्ट से इस मामले के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा उठा सकता है और लंबे समय से लंबित विवाद में अहम सबूत साबित हो सकता है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 12 June 2026, 2:27 PM IST
google-preferred

Mathura: मथुरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों, आरोपों और कानूनी प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक साल की बच्ची की मौत के करीब तीन महीने बाद उसका शव कब्र से निकालकर डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। अब इस जांच से यह तय होगा कि बच्ची की जैविक पहचान को लेकर लगाए गए दावे सही हैं या नहीं।

मां ने लगाए थे गंभीर आरोप

मामले की शुरुआत तब हुई थी जब आगरा की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पिता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसके पिता ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए, जिसके चलते वह गर्भवती हुई और बाद में एक बच्ची का जन्म हुआ।

महिला की शादी तीन वर्ष पहले मथुरा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। विवाह के बाद दर्ज कराई गई शिकायत में उसने बच्ची की जैविक पहचान को लेकर भी सवाल उठाए थे। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।

UP STF ने Mathura से दबोचा इनामी बदमाश शाहिद उर्फ कल्लू राठौर, ऐसे बिछाया था जाल 

गर्म दूध से झुलसने के बाद हुई थी मौत

परिजनों के अनुसार, इसी वर्ष मार्च में बच्ची अपने ननिहाल में गर्म दूध की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार बच्ची को दफना दिया था।

अदालत के आदेश के बाद कब्र से निकाला शव

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने बच्ची का डीएनए परीक्षण कराने का आदेश दिया। इसके बाद आगरा पुलिस की टीम मथुरा पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम और डीएनए नमूना संग्रह की प्रक्रिया के बाद फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

DNA रिपोर्ट पर टिकी जांच की दिशा

जांच एजेंसियों का मानना है कि डीएनए रिपोर्ट इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि बच्ची की जैविक पहचान को लेकर लगाए गए दावों में कितनी सच्चाई है।

Mathura News: 5 साल की शादी, 5 मिनट का खौफनाक अंत: पति-पत्नी की मौत से हड़कंप

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच में जुटे हैं। मामले की अगली दिशा अब डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगी।

अधिकारियों ने क्या कहा?

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में आगरा पुलिस ने मथुरा पहुंचकर बच्ची के शव को कब्र से निकलवाया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mathura

Published :  12 June 2026, 2:27 PM IST

Advertisement