गोरखपुर में 10 शातिर अपराधियों पर हुआ ये एक्शन

गोरखपुर में अपराध पर सख्त नियंत्रण की दिशा में पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों से जुड़े 10 शातिर अपराधियों को ‘दुराचारी’ घोषित करते हुए उनके खिलाफ “बी” हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है।

Gorakhpur: गोरखपुर में अपराध पर सख्त नियंत्रण की दिशा में पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों से जुड़े 10 शातिर अपराधियों को ‘दुराचारी’ घोषित करते हुए उनके खिलाफ “बी” हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। यह कार्रवाई उनके लंबे आपराधिक इतिहास और लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए की गई है।

पुलिस के अनुसार इन अपराधियों पर चोरी, लूट, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना तिवारीपुर के रवि उर्फ योगेश नन्दन लाल पर चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामलों का लंबा रिकॉर्ड है। वहीं थाना शाहपुर के विशाल भारती के खिलाफ लगातार लूट और चोरी की वारदातों में संलिप्तता सामने आई है।

थाना गुलरिहा क्षेत्र के शैलेश शर्मा और राजेश शर्मा पर धोखाधड़ी और ठगी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। थाना एम्स के अनूप राजभर पर भी विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जो उसे एक सक्रिय अपराधी के रूप में चिन्हित करते हैं।

गोरखपुर में महिला ही निकली महिला की दुश्मन, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, जब सुसाइड पर आई बात तो…

इन अधिकारियों पर हैं कई संगीन मामले दर्ज

थाना कैंट के अनिल कुमार चिपटा पर आर्म्स एक्ट, लूट, मारपीट और गुंडा एक्ट जैसे कई संगीन आरोप हैं। इसी तरह थाना गीडा के सूरज कुमार, विशाल यादव और आदित्य मिश्रा पर चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें विशाल यादव पर हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं। इसके अलावा थाना चिलुआताल के सचिता निषाद पर भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।

गोरखपुर के चर्चित खुशबू भाभी हत्याकांड का खुलासा, जिसके लिए पति और देवर से बनाई थी दुश्मनी, उसी ने…

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “बी” हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उनकी हर गतिविधि का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो सके।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 5 April 2026, 8:21 PM IST

Advertisement