हिंदी
डीएम से कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार (Img: Dynamite News)
Mainpuri: जनपद मैनपुरी के किशनी तहसील क्षेत्र के ग्राम सकरापुर में नवीन परती भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी वीरपाल पुत्र नन्हूलाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, मौजा सकरा की गाटा संख्या 2156/0.06180 राजस्व अभिलेखों में नवीन परती भूमि दर्ज है। आरोप है कि धर्मसिंह, हरीशचंद्र और नवीन प्रताप पुत्रगण चौबेलाल ने इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि लेखपाल ने पहले निर्माण कार्य रुकवाया था, लेकिन इसके बावजूद दोबारा निर्माण कराया जा रहा है।
5 करोड़ की रंगदारी और विदेश से आया डेथ वारंट, दिल्ली को दहलाने आए हैरी गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार!
वीरपाल ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जा कर लिया, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों का कहना है कि उनकी अधिकारियों से बात हो चुकी है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होगी।
शिकायती पत्र में जिलाधिकारी से राजस्व विभाग द्वारा मौके की जांच कराने, सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटाने और संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
हालांकि, इस मामले में धर्मसिंह, हरीशचंद्र और नवीन प्रताप का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी मैनपुरी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम किशनी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और वही पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया है
Location : Mainpuri
Published : 13 July 2026, 12:44 PM IST
Topics : crime news land dispute mainpuri news UP News