हिंदी
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव का बड़ा बयान
Mainpuri: उत्तर प्रदेश की सियासत को गरमाने वाला बयान मैनपुरी से सामने आया है। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने मैनपुरी दौरे के दौरान बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है।
शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आम आदमी की आमदनी घट रही है, जबकि रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जमीनी मुद्दों से ध्यान भटका रही है और जनता की परेशानियों पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
शिवपाल यादव ने कहा कि किसान आज भी अपनी फसलों के सही दाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खाद, बीज और डीजल के दाम बढ़ने से खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। वहीं प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। रोजगार के नाम पर केवल वादे किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
Mainpuri से बड़ी राजनीतिक खबर: सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मैनपुरी दौरे में दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। #UPPolitics #ShivpalYadav #SP #2027Elections #Maanpuri @shivpalsinghyad pic.twitter.com/CiKYmdSQBb
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 29, 2025
सपा महासचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों की आवाज़ उठा रहे हैं। पार्टी हर उस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।
Gorakhpur: पुलिस ने वांछित गैंगेस्टर को दबोचा, संगठित अपराध पर ऐसे कसा शिकंजा
शिवपाल यादव ने भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने है और 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है।
मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में शिवपाल यादव का यह बयान राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। उनके इस दौरे और बयान को आगामी चुनावों की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि समाजवादी पार्टी ने 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं।
Location : Mainpuri
Published : 29 December 2025, 9:07 PM IST
Topics : Mainpuri Politics mainpuri news UP News UP Politics