Mainpuri: किशनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Updated : 27 April 2026, 3:11 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना किशनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को थाना किशनी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कछपुरा महोली मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को रोकने का प्रयास किया।

Mainpuri: दबंगों ने घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटा, पीड़ित पहुंचा एसपी के दरबार में

भागने की कोशिश नाकाम, मौके पर दबोचा गया आरोपी

पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आरोपी की पहचान और पूछताछ

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजपाल पुत्र दशरथ बताया। वह ग्राम शमशेरगंज, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

Mainpuri: कर्ज के बोझ से दबे किसान दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जानें कैसे फंसे उधारी के जाल में

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

थाना किशनी में आरोपी राजपाल के विरुद्ध मु०अ०सं० 181/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त का चालान कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Location :  Mainpuri

Published :  27 April 2026, 3:11 PM IST

Advertisement