Mainpuri News: मामूली विवाद में आगजनी और मारपीट, मासूम बच्चा घायल; पढ़ें पूरी खबर
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम चितायन में मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें आगजनी और मारपीट की घटना सामने आई। धान सड़क पर पड़े होने और ट्रैक्टर निकालते समय तिरपाल फटने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। घटना में एक मासूम बच्चा घायल हुआ।