Mainpuri: कर्ज के बोझ से दबे किसान दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जानें कैसे फंसे उधारी के जाल में

मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के अढूपुर गांव में कर्ज और पारिवारिक तनाव से परेशान किसान दंपती ने आत्महत्या कर ली। बैंक वसूली और आर्थिक दबाव से परिवार टूट गया। घटना से पूरे गांव में शोक है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated : 27 April 2026, 12:33 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जिले के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव अढूपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कर्ज और पारिवारिक तनाव से परेशान किसान दंपति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले दंपति

जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।

Mainpuri News: क्लिनिक में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत, झोलाछाप इलाज या गंभीर लापरवाही ?

कर्ज का बोझ बना आत्महत्या की वजह

मृतक किसान संतोष कुमार (लगभग 60 वर्ष) ने करीब 15 वर्ष पहले भूमि विकास बैंक से भैंस खरीदने के लिए 60 हजार रुपये का ऋण लिया था। समय के साथ ब्याज बढ़कर यह राशि करीब 2.64 लाख रुपये हो गई। हाल ही में बैंक द्वारा आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू की गई थी, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा था और घर में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

दवा दिलाने के बहाने घर से निकले थे दंपति

शनिवार को संतोष कुमार अपनी पत्नी राधा देवी को दवा दिलाने के बहाने घर से निकले थे। बताया गया कि घर से करीब तीन किलोमीटर दूर भदौल मार्ग पर दोनों ने सल्फास का सेवन कर लिया। घटना के बाद संतोष कुमार ने अपने भतीजे को फोन कर इसकी जानकारी भी दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

Mainpuri News: हथियार लहराते युवकों का VIDEO वायरल… पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत

परिजन दोनों को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना स्थल पर संतोष कुमार कुछ समय के लिए होश में आए थे और उन्होंने सीने में जलन की शिकायत भी की थी, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाज लागाया जा सकता है।

Location :  Mainpuri

Published :  27 April 2026, 9:45 AM IST

Advertisement