Mainpuri News: क्लिनिक में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत, झोलाछाप इलाज या गंभीर लापरवाही ?

Mainpuri Breaking: मैनपुरी के भांवत चौराहा स्थित एक क्लिनिक में कथित गलत उपचार से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Updated : 26 April 2026, 3:17 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जनपद मैनपुरी से एक घटना सामने आई है, जहाँ एक निजी क्लिनिक में कथित तौर पर गलत उपचार के चलते एक 30 वर्षीय महिला की जान चली गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भांवत चौराहा स्थित एक क्लिनिक की है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक पर जमकर हंगामा किया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका रजनी (30 वर्ष), पत्नी सुधीश, को पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। वह दवा लेने के लिए भांवत चौराहा स्थित क्लिनिक पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने उपचार के दौरान महिला को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद रजनी की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।

Raebareli Murder Case: गाली देने पर भड़का पड़ोसी, वृद्धा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में खुला राज

परिजनों में आक्रोश, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

रजनी की मौत की खबर फैलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने क्लिनिक परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि रजनी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के जायमई गांव में हुई थी। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनका अपनी मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

8th Pay Commission: कोविड काल के बकाया DA पर केंद्र सरकार का इनकार, करोड़ों कर्मचारियों को मिली निराशा

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  26 April 2026, 3:15 PM IST

Advertisement