Deoria News: बच्चे को जन्म देने अस्पताल पहुंची थी मां, ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत; अब जिंदगी के लिए जूझ रही प्रसूता
देवरिया के सोनदा मोहल्ले स्थित सावित्री नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बच्चा मृत मिला, जबकि प्रसूता की हालत भी गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर रवाना हुआ। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है।