Mainpuri Crime: मैनपुरी में दबंगों की दबंगई, घर में घुसकर किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़; जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। पूरा मामला थाना एलाऊ क्षेत्र के वीरपुर कला गांव का है। जब पीड़िता के परिजन पुलिस थाने आरोपियों की शिकायत के लिए पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई करने से भी मना कर दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 March 2026, 2:47 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यह पूरा मामला जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के वीरपुर कला गांव का है।  जहां किशोरी के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ की गई।

कब हुआ हादसा?

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, घटना   24 मार्च 2026 की है।  करीब 11 बजे गांव के सन्नी और उदयवीर ने एक 10 वर्षीय बालक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित बालक रोते हुए घर पहुंचा और अपनी बहन को पूरी घटना बताई। जब 15 वर्षीय किशोरी आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को भी अंजाम दिया गया। घटना को गांव के कुछ लोगों ने देखा और बीच-बचाव कर किशोरी को बचाया गया। इतना सब होने के बाद  15 साल की लड़की ने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

मदद की आश लेकर जब परिजन पुलिस थाने आरोपियों की शिकायत करने पहुंचे तो उनकी फरियाद को भी पुलिस ने अनसुना कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को लेकर नजर अंदाज कर रहे हैं।

ईरान समझ गया पाकिस्तान की पूरी चाल? खोखले निकले सारे दावे, अब नहीं आएगा झांसे में, जानिए पूरा माजरा

पीड़िता की मां का बयान

पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने थाना एलाऊ में शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही घायल किशोरी का मेडिकल कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह की घटना मैनपुरी से देखने को मिल चुकी है।

नोएडा के मेगा मार्ट में तड़के लगी भीषण आग, चंद मिनटों में पूरी बिल्डिंग लपटों में घिरी; लोगों में मची चीख पुकार

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई शुरू करती है या फिर नहीं। साथ ही पुलिस पीड़िता को इंसाफ दिला पाती है या फिर नहीं।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 27 March 2026, 2:47 PM IST

Advertisement