पहले घर में घुसकर मारपीट और फिर जान से मारने की धमकी…. मैनपुरी में लौटा गैंग के खौफ से दहशत में परिवार

मैनपुरी के न्यू महमूद नगर इलाके में कथित ‘लौटा गैंग’ का आतंक लोगों में डर पैदा कर रहा है। एक महिला ने एसपी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गैंग के सदस्य उसके बेटे के साथ मारपीट कर चुके हैं और अब घर में घुसकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले ने इलाके में दहशत फैला दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 11 May 2026, 1:53 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कथित 'लौटा गैंग' का आतंक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू महमूद नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि इलाके में सक्रिय दबंग युवक लगातार उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं और अब घर में घुसकर धमकी देने तक पहुंच गए हैं।

पीड़िता शबाना पत्नी सलमान के मुताबिक पूरा विवाद 1 मई 2026 को शुरू हुआ। उनका बेटा शहरुद्दीन दूध लेने जा रहा था, तभी रास्ते में मोहल्ले के ही रहने वाले अरसान पुत्र मोंटी ने स्कूटी से उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में शहरुद्दीन घायल हो गया और उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। आरोप है कि जब बेटे ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और बाद में दबंग युवकों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से कथित 'लौटा गैंग' के सदस्य लगातार उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ युवक घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

Mainpuri: रोड किनारे झाड़ियों में लगी आग खौफनाक तरीके से भभकी, देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी बस

महिला ने बताया कि डर और दहशत का माहौल इतना बढ़ गया है कि परिवार के लोग घर से निकलने में भी घबरा रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस गैंग की दबंगई को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं और कई लोग इनके खिलाफ खुलकर बोलने से डरते हैं।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से कई बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें अब तक राहत नहीं मिली। इसके बाद महिला ने सीधे पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

शबाना ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: एक झटके में उजड़ गया परिवार, आखिर ऐसा क्या हुआ?

मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोग सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Location :  Mainpuri

Published :  11 May 2026, 1:53 PM IST

Advertisement