हिंदी
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा
Maharajganj: महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के आदेश पर 12 फरवरी, 2026 को कलेक्ट्रेट एवं तहसील कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शासकीय कर्मचारियों के पटल परिवर्तन एवं अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी लाने की अपेक्षा जताई जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ सहायक नंदिता राय को सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार (अधिष्ठान) के पद से हटाकर पटल वाद सहायक के रूप में तैनात किया गया है। साथ ही उन्हें शस्त्र सहायक एवं अपर उप जिलाधिकारी सदर के पेशकार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मतलब अब असलहों के मामलों का सारा लेखा जोखा इनके जिम्मे रहेगा।
वरिष्ठ सहायक आलोक सिंह, जो अब तक न्यायालय उपजिलाधिकारी फरेंदा में रीडर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें स्थानांतरित कर स०वा०वा०नबीस तहसील नौतनवां में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ सहायक तपन गुप्ता को जांच सहायक कलेक्ट्रेट महराजगंज के पद से हटाकर शिकायत सहायक एवं आंग्ल अभिलेखपाल (ERK) के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रधान सहायक उत्कर्ष श्रीवास्तव को आंग्ल अभिलेखपाल (ERK) से हटाकर न्याय अभिलेखपाल (JRK) कलेक्ट्रेट महराजगंज बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार (अधिष्ठान), वीआईपी सहायक तथा तहसीलदार सदर न्यायालय के पेशकार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
लखनऊ में गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे 12वीं के छात्र ने कार से 6 को रौंदा, एक मासूम की मौत
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नवीन तैनाती और अतिरिक्त प्रभार वाले पदों पर शीघ्र योगदान आख्या प्रस्तुत करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।
महाराजगंज कलेक्ट्रेट और तहसील ऑफिस में काम की कुशलता बढ़ाने और डिपार्टमेंट के काम में ट्रांसपेरेंसी पक्का करने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन का यह कदम जरूरी माना जा रहा है।
Location : Maharajganj
Published : 13 February 2026, 12:11 PM IST
Topics : Administrative Transfer DM Orders government employees Mahrajganj News Santosh Kumar Sharma