महाराष्ट्र में सरकारी क्वार्टर पर कब्जा अब नहीं चलेगा, तबादले के बाद नियम हुए सख्त, देखें और क्या-क्या बदलाव हुए
महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी आवासों को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। तबादले के बाद सरकारी क्वार्टर पर कब्जा बनाए रखने वालों के लिए अब मुश्किल बढ़ सकती है। हालांकि, स्कूली बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीमित अवधि तक आवास में रहने की छूट दी गई है। जानिए नए नियमों में किसे राहत मिलेगी, कितने समय तक सरकारी आवास में रह सकेंगे कर्मचारी और पांच गुना लाइसेंस शुल्क का क्या प्रावधान है।