महराजगंज में समरधीरा गोलीकांड का बड़ा अपडेट: दोस्तों के बीच चली अवैध पिस्तौल की गोली, जीशान की मौत; तीन हिरासत में

महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गोली लगने से घायल जीशान की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अवैध पिस्तौल और कारतूस की बात सामने आई है। घटना के समय मौजूद तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 18 September 2026, 3:18 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर गुरुवार रात हुए गोलीकांड में घायल युवक जीशान की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस की जांच में अवैध हथियार से जुड़ी एक अहम बात सामने आई है।

अंडे की दुकान पर बैठे थे चारों दोस्त

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे समरधीरा चौराहे पर गोली लगने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि जीशान अपने तीन दोस्तों के साथ चौराहे पर स्थित अंडे की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसके पास मौजूद पिस्तौल और कारतूस को लेकर चारों के बीच बातचीत हो रही थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने दावा किया है कि हथियार के साथ लापरवाही बरतने के दौरान अचानक फायर हो गया।

“ट्रक से पटाखे उतरते ही पहुंची पुलिस”, महराजगंज में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, 50 लाख की खेप ने मचाया हड़कंप

गंभीर हालत में BRD मेडिकल कॉलेज रेफर

गोली लगने के बाद जीशान की हालत गंभीर बताई गई। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन दोस्तों से पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के समय जीशान के साथ मौजूद तीनों दोस्तों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गोली वास्तव में किन परिस्थितियों में चली और हथियार किसके पास था। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिस्तौल और कारतूस जीशान तक कैसे पहुंचे और उसके पास यह अवैध हथियार कहां से आया।

मां हम तुम्हें डूबने नहीं देंगे! मां को डूबता देख पानी में उतरे दो मासूम और उजड़ गई दुनिया; महराजगंज में तीन मौतों से कोहराम

पुलिस कर रही जांच

गोलीकांड में युवक की मौत के बाद अब पुलिस की जांच सिर्फ फायरिंग की घटना तक सीमित नहीं है। कथित अवैध पिस्तौल और कारतूस की मौजूदगी भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किसका था और उसे कहां से हासिल किया गया था।

Location :  Maharajganj

Published :  18 September 2026, 3:18 PM IST

Advertisement