Maharajganj: कोल्हुई तिराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, वाहनों की थमी रफ्तार

जनपद के कोल्हुई कस्बे के मुख्य तिराहे पर सोमवार की शाम एक महिला ने जमकर हंगामा काटा। महिला की हरकतों को देखने के लिए तिराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब एक घंटे तक वह बीच सड़क पर खड़ी होकर वाहनों को रोकती रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 May 2026, 7:38 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद के कोल्हुई कस्बे के मुख्य तिराहे पर सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक वह बीच सड़क पर खड़ी होकर वाहनों को रोकती रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया।

लोगों की लगी भीड़,गाली बकती रही महिला

महिला के व्यवहार से आसपास के लोग दंग रह गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। महिला लगातार राहगीरों और स्थानीय लोगों और यहां तक की पुलिस को भी गालियां देती रही।

IAS Transfer in UP: महराजगंज की सबसे बड़ी खबर; DM संतोष कुमार शर्मा का तबादला, बने फिरोजाबाद के डीएम, नए की हुई तैनाती

पुलिस की सख्ती के बाद शांत हुई महिला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रही है।

यूपी में 38 IAS के बंपर तबादले, देवरिया, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, मऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ के DM बदले गए

अलग-अलग आरोप लगाकर मचा रही थी शोर

बताया जा रहा है कि महिला पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह कभी होटल संचालकों पर मारपीट का आरोप लगाती तो कभी रेलवे स्टेशन पर बदसलूकी की बात कहकर हंगामा करती रही।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की स्थिति को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  4 May 2026, 7:30 PM IST

Advertisement