महराजगंज: मॉडल युवा ग्राम सभा में महराजगंज के दो ग्राम प्रधान सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली में आयोजित ‘मॉडल युवा ग्राम सभा’ कार्यक्रम में महराजगंज जिले के ग्राम पंचायत टीकर के प्रधान अनिल जोशी और करमहा के प्रधान अमरजीत साहनी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के  पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘मॉडल युवा ग्राम सभा’ कार्यक्रम में महराजगंज जिले का नाम रोशन हुआ है। जिले के दो ग्राम प्रधानों - टीकर ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल जोशी और करमहा ग्राम पंचायत के प्रधान अमरजीत साहनी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित

जानकारी के मुताबिक,  इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एस.पी. बघेल और पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने दोनों ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देशभर से आए ग्राम प्रतिनिधि, युवा सदस्य और अधिकारी शामिल हुए।

अधिकांश समस्याओं का समाधान

सचिव विवेक भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारी अधिकांश समस्याओं का समाधान ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के माध्यम से ही संभव है। ग्राम सभा लोकतंत्र की बुनियाद है और इसके सशक्त होने से देश की जड़ें मजबूत होती हैं। इसके लिए युवाओं का जागरूक होकर इसमें भाग लेना बेहद आवश्यक है।”

महराजगंज में नाबालिग ने किया बड़ा कांड…Video देख दंग रह गई महिला, मचा हड़कंप

पंचायतों को आदर्श रूप में विकसित करने का कार्य जारी

उन्होंने बताया कि मॉडल युवा ग्राम सभा का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय शासन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे अपने गांवों के विकास में रचनात्मक भूमिका निभा सकें। महराजगंज के सम्मानित प्रधानों ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका बल्कि पूरे जिले का गौरव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पारदर्शिता, विकास और ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ अपने पंचायतों को आदर्श रूप में विकसित करने का कार्य जारी रखेंगे।

मैनपुरी में शिक्षकों का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, पढ़ें पूरी खबर

लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ विकास की दिशा तय

इस अवसर पर कार्यक्रम में कई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मॉडल युवा ग्राम सभा को लोकतंत्र की पाठशाला के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ विकास की दिशा तय कर सके।

Location :  Maharajganj

Published :  1 November 2025, 6:52 PM IST

Related News

Advertisement