मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे थे पशु और फिर… जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध तरीके से पशुओं को ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़कली गांव के कट के पास से दो बुलैरो पिकअप गाड़ियों से 14 भैंस बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पशुओं को क्रूरता के साथ सहारनपुर ले जाया जा रहा था।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 10 March 2026, 6:16 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं को ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बड़कली गांव के कट के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलैरो पिकअप गाड़ियों को रोका। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इन गाड़ियों में 14 भैंसों को बेहद खराब और अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस के मुताबिक इन पशुओं को मुजफ्फरनगर से सहारनपुर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहिद, इमरान, वसीम और अथरहसन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर पशुओं को भी सुरक्षित बाहर निकाला।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई की शुरुआत एक मुखबिर की सूचना से हुई थी। सूचना मिली थी कि कुछ लोग पशुओं को क्रूरता के साथ गाड़ियों में भरकर मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रोहाना क्षेत्र में नाका लगाकर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध बुलैरो पिकअप गाड़ियों को रोका गया।

चंदौली में बड़ा एक्शन: गौ-तस्कर STF के चढ़ा हत्थे, बिहार और बंगाल तक फैला था नेटवर्क

जब पुलिस ने गाड़ियों की तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में भैंसें भरी हुई मिलीं। पशुओं को जिस तरह से गाड़ियों में ठूंसा गया था, उसे देखकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले पर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मार्च की रात थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की ओर भैंसों को ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहाना क्षेत्र में नाका लगाकर चेकिंग की।

सड़क पर हुआ ऐसा हादसा कि लोगों ने कहा- जब रक्षक ही टक्कर मार दे तो… पढ़ें बदायूं की ये खबर

चेकिंग के दौरान दो बुलैरो पिकअप गाड़ियों से 14 भैंस बरामद की गईं और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि पशुओं के साथ क्रूरता किए जाने के कारण आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location : 
  • Muzaffarpur

Published : 
  • 10 March 2026, 6:16 PM IST

Advertisement
Advertisement