सड़क पर हुआ ऐसा हादसा कि लोगों ने कहा- जब रक्षक ही टक्कर मार दे तो… पढ़ें बदायूं की ये खबर

बदायूं के चामुंडा चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां जिला अस्पताल से जुड़े एक डॉक्टर की कार ने एक विकलांग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टर ने ही महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 10 March 2026, 5:39 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में चामुंडा चौराहे के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार की टक्कर से एक विकलांग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला सड़क किनारे बैठकर लोगों से मांगकर अपना गुजारा करती थी। इसी दौरान अचानक आई एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला की मदद करने की कोशिश की और उसे अस्पताल पहुंचाने की बात कही।

डॉक्टर ने खुद पहुंचाया जिला अस्पताल

बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ, वह जिला अस्पताल से जुड़े एक डॉक्टर की थी। हादसे के बाद डॉक्टर ने तुरंत घायल महिला को अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला का इलाज शुरू कर दिया।

Fatehpur News: सिद्धपीठ भीट बाबा मंदिर में बड़ी चोरी… ग्रामीणों में भड़का आक्रोश, जानिये क्या ले गए चोर…

डॉक्टरों के अनुसार महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसका नाम और पता नहीं चल पाया है।

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस कार से हादसा हुआ, वह सादर विधायक के करीबी एक डॉक्टर की बताई जा रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

एक वीडियो, एक सुसाइड नोट और तीन मौतें, नौतनवा के सनसनीखेज मामले में आया बड़ा अपडेट; पढ़ें पूरी खबर

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता चल सके। फिलहाल घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 10 March 2026, 5:39 PM IST

Advertisement
Advertisement