हिंदी
सीएम संतोष कुमार शर्मा
Maharajganj: महराजगंज जिले ने एक बार फिर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। हाल ही में जारी हुई सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद को प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान मिला है, जबकि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में महराजगंज पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, विगत माह महराजगंज की रैंकिंग में गिरावट आई थी, जिसे लेकर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई थी। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उस समय खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को कड़ी फटकार लगाई थी और स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विभागीय कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद सीडीओ और एडीएम को विभागवार समीक्षा करने का आदेश दिया गया था। साथ ही बी, सी और डी ग्रेड वाले विभागों की स्वयं समीक्षा कर उनके प्रदर्शन में सुधार लाने का जिम्मा जिलाधिकारी ने अपने हाथों में लिया था।
Raebareli New: राहुल गांधी ने काफिला रुकवाकर बच्चे को दी ये चीज, जानें पूरी खबर
लगातार समीक्षा बैठकों और अधिकारियों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि एक महीने के भीतर महराजगंज ने न सिर्फ अपनी गिरती रैंकिंग को संभाला बल्कि प्रदेश स्तर पर विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि महराजगंज प्रशासन और जिले की मेहनती टीम के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में जनपद के विकास की नई तस्वीर पेश करती है।
इस बड़ी सफलता पर जिले में उत्साह का माहौल है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने जिलाधिकारी और उनकी टीम को बधाई दी है। लोग मानते हैं कि यह उपलब्धि आने वाले समय में महराजगंज को एक विकसित जिले के रूप में स्थापित करेगी। बता दें कि सीडीओ और एडीएम को विभागवार समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई, जबकि जिलाधिकारी ने स्वयं बी, सी और डी ग्रेड वाले विभागों की निगरानी की।
Azam Khan Bail: डूंगरपुर केस में आया इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आजम खान को मिली राहत
गौरतलब है कि महज एक महीने के भीतर ही महराजगंज ने अपनी पिछली रैंकिंग को पीछे छोड़ते हुए न केवल सुधार किया, बल्कि प्रदेश में विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया। जबकि कुल प्रदर्शन के आधार पर जिले को दूसरा स्थान मिला है। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में महराजगंज का यह प्रदर्शन सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि जिले की प्रतिबद्धता और परिश्रम का प्रमाण है।
Location : Maharajganj
Published : 10 September 2025, 4:32 PM IST