हिंदी
तीन जुआरी गिरफ्तार
Maharajganj: महराजगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास चल रहे जुए के नेटवर्क पर छापेमारी करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में एक बड़े गिरोह की जानकारी मिली है। इस एक्शन के बाद जुआ माफियाओं में हड़कम मच गया है। आपके पसंदीदा वेब पोर्टल डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर हुआ है।
बड़ी खबर: महराजगंज जिले में SP सोमेंद्र मीणा की सख्ती से हड़कंप, 3 जुआरी गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करोड़ों रुपये का हर हफ़्ते खेल जा रहा है जुआ#UttarPradesh @NCRBHQ @homeupgov @homeupgov @CMOfficeUP @AdgGkr @diggorakhpur @dgpup @maharajganjpol pic.twitter.com/CMsSDQH3ok
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 27, 2026
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराम, गोपाल और कुलदीप के रूप में हुई है। इनके खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन, अंकित सिंह, प्रमोद प्रसाद गौड़, विजय पाण्डेय, मनीष कुमार यादव, प्रदीप प्रजापति और सत्यपाल यादव शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में सक्रिय जुआ नेटवर्क को समाप्त करने के लिए जल्द ही एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें गिरोह के सभी सदस्य और उनके सहयोगी शामिल होंगे। जिससे जिले में जुआ कारोबार पूरी तरह खत्म किया जा सके और आम लोगों को इससे होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
महराजगंज: जुआ सरगना पर पुलिस छापा, गिरफ्तारी के बाद रहस्यमय तरीके से छोड़े जाने पर उठे सवाल
डाइनामाइट न्यूज़ पर कल की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर श्याम मंदिर के पास पुलिस ने जिले के चर्चित जुआ संचालक के घर और दुकान पर छापा मारा, जिसमें कथित सरगना को दौड़ाकर पकड़ लिया गया लेकिन बाद में रहस्यमय परिस्थितियों में छोड़ दिया गया था। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। वहीं, आज इस रिपोर्ट के असर हुआ है। सक्रिय जुआ नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई हुई और तीन जुआरी गिरफ्तार किए गए। डाइनामाइट न्यूज़ आगे भी जनता के हित की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहेगा।
Location : Maharajganj
Published : 27 March 2026, 3:15 PM IST