हिंदी
एडीएम व एएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण (Img: Dynamite News)
Maharajganj: जनपद में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महामाया आईटी पॉलिटेक्निक तथा महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज का भ्रमण कर परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई और शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
23 दल, एक एजेंडा और मोदी सरकार निशाने पर! आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक पर सबकी नजर
अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
Location : Maharajganj
Published : 8 June 2026, 11:21 AM IST