पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, एडीएम प्रशांत कुमार संग एएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण
महराजगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।