परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश पड़ेगी भारी, जानिए एएसपी ने क्या कहा

पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

महराजगंज: आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ  ने शनिवार को जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों पंचायत इंटर कॉलेज परतावल तथा महराजगंज इंटर कॉलेज का सघन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

एएसपी ने दिए ये निर्देश

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महराजगंज : BHMS छात्र अभिषेक वर्मा दो महीने से लापता, परिजनों ने थाने से लेकर SSP तक लगाई गुहार

उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अवैध उपयोग अथवा परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

अनावश्यक भीड़ ना हो एकत्र

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आखिर क्यों चर्चा में है बलिया पुल घाट? जानिए क्या हुआ महराजगंज में

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Location :  Maharajganj

Published :  6 June 2026, 4:26 PM IST

Advertisement