हिंदी
18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ (Source: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज पुलिस के लिए 25 सितंबर का दिन सम्मान से जुड़ी खबर लेकर आया। वर्ष 2026 के सेवा पदकों के लिए जिले के 26 पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ और 8 पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान और सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों के लिए सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं।
सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें बरगदवा, भिटौली, सोनौली, चौक, बृजमनगंज, पनियरा, श्यामदेउरवा और पुरन्दरपुर थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस लाइन, यातायात पुलिस, साइबर क्राइम थाना, डायल-112 और परिवहन शाखा में तैनात कर्मियों को भी सेवा पदक के लिए चुना गया है।
‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ पाने वालों में निरीक्षक धनंजय कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक बरगदवा और निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक भिटौली शामिल हैं।
इनके अलावा उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर, संजय कुमार सिंह, रविन्द्र नारायण मिश्र, हरिश्चन्द्र राम, घिराऊ, सुजीत कुमार सिंह और देवमणि यादव को भी इस श्रेणी में सम्मान मिला है।
मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पाण्डेय, नन्दलाल यादव, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, बृजेश कुमार, शत्रुघ्न शर्मा और नन्दलाल चौरसिया के नाम भी ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ पाने वालों में शामिल हैं।
‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ पाने वालों में मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव और रामानन्द, नरसिंह कुशवाहा, परवेज आलम, सुदर्शन, हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी, संतोष कुमार राव और विश्वनाथ राम शामिल हैं।
ये पुलिसकर्मी पनियरा, डायल-112, श्यामदेउरवा, पुरन्दरपुर और चौक समेत अलग-अलग इकाइयों में तैनात हैं।
पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, सेवा और समर्पण से जुड़ा है। एसपी ने सभी से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन जारी रखने की अपेक्षा जताई।
गृह मंत्रालय की आधिकारिक सूची के अनुसार 2026 के Independence Day पर देशभर में पुलिस, फायर, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के कर्मियों को विभिन्न Gallantry और Service Medals प्रदान किए गए हैं।
Location : Maharajganj
Published : 25 September 2026, 3:21 PM IST