गांव-गांव चला ‘प्लास्टिक सफाई अभियान’! डोर-टू-डोर पहुंचीं टीमें, कचरे के ढेर से खुली चौंकाने वाली हकीकत

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा के निर्देश पर महराजगंज की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता एवं प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण अभियान चलाया गया। घर-घर कूड़ा संग्रहण के साथ सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संदेश दिया गया।

Maharajganj: जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें सफाई कर्मियों ने घर-घर पहुंचकर कूड़ा संग्रहण किया और प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित कर उसके सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की।

डोर-टू-डोर हुआ कूड़ा संग्रहण

अभियान के तहत सफाई कर्मियों की टीमों ने गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करते हुए लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भवनों, विद्यालय परिसरों, मुख्य मार्गों और अन्य सामुदायिक स्थानों की व्यापक साफ-सफाई की गई। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना तथा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र किया गया, जिसे वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने की व्यवस्था की गई है।

रंगे हाथ पकड़ा गया फॉरेस्टर: रिश्वत लेते ही एंटी करप्शन टीम ने किया बड़ा ट्रैप, वन विभाग में हड़कंप

कहां भेजा जा रहा प्लास्टिक कचरा?

विकास खंड मिठौरा की ग्राम पंचायत पतरेगवा में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र इस अभियान का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। विभिन्न ग्राम पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कचरे को यहां भेजा जा रहा है, जहां आधुनिक मशीनों की सहायता से उसका निस्तारण किया जाएगा। इससे प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

बिजनौर हादसा: रसगुल्ले खाने से हुई बच्चे की मौत, कई लोग बीमार, जानें पूरा सच

अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरे के पृथक्करण में सहयोग करने की अपील की गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  11 June 2026, 8:34 PM IST

Advertisement