Maharajganj News: स्वच्छता से विकास तक नंबर-1, इन 5 पंचायतों पर बरसी लाखों की बारिश

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत महराजगंज की 5 ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। स्वच्छता, पारदर्शिता, विकास और जनसहभागिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन पंचायतों को लाखों रुपये की धनराशि प्रदान की गई, जो ग्रामीण विकास के लिए नई प्रेरणा बनी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 1 April 2026, 4:43 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद की ग्राम पंचायतों ने विकास और सुशासन का ऐसा मॉडल पेश किया है, जिसे अब पूरे प्रदेश में सराहा जा रहा है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की 882 ग्राम पंचायतों में से 5 पंचायतों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया। यह चयन स्वच्छता, पारदर्शिता, विकास कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन और डिजिटल रिकॉर्ड जैसे अहम मानकों के आधार पर किया गया।

इन पंचायतों ने न केवल सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया, बल्कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर एक मजबूत स्थानीय शासन व्यवस्था का उदाहरण भी पेश किया। खास बात यह रही कि इन पंचायतों ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए हर कार्य में पारदर्शिता बनाए रखी।

करोड़ों की धनराशि से मिलेगा विकास को नया बल

पुरस्कार के रूप में चयनित पंचायतों को लाखों रुपये की धनराशि प्रदान की गई है, जिससे आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। सदर विकास खंड की करमहां पंचायत को 35 लाख रुपये, निचलौल की बड़हरा चरगहां को 30 लाख रुपये, नौतनवा की हरपुर पंचायत को 20 लाख रुपये, बृजमनगंज की केशौली को 15 लाख रुपये और मिठौरा की परसौनी पंचायत को 10 लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

बदायूं में कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, युवक का तमंचा लहराते वीडियो वायरल

यह धनराशि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और नई विकास योजनाओं को लागू करने में सहायक होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सामूहिक प्रयास बना सफलता की कुंजी

इन पंचायतों की सफलता के पीछे ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, कर्मचारियों और ग्रामीणों की सामूहिक मेहनत है। सभी ने मिलकर विकास को प्राथमिकता दी और योजनाओं को जमीन पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाई। यही कारण है कि ये पंचायतें आज पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारदर्शी कार्यशैली और जनसहभागिता के चलते गांवों में तेजी से बदलाव आया है। साफ-सफाई, सड़क, पेयजल और डिजिटल सेवाओं में सुधार ने ग्रामीण जीवन को आसान बनाया है।

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने छोटे राज्यों के गठन का किया विरोध, बरसे भाजपा पर; जानें क्या कहा

यह उपलब्धि सिर्फ इन पांच पंचायतों की नहीं, बल्कि पूरे महराजगंज जिले के लिए गर्व की बात है। इन पंचायतों ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही दिशा में काम किया जाए तो गांव भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि अन्य पंचायतें भी इनसे प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 1 April 2026, 4:43 PM IST

Advertisement