हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बारात का डीजे पर डांस विवाद इतना बढ़ गया कि मामूली कहासुनी ने हिंसक मारपीट का रूप ले लिया। पिपरा परसौनी से कुशहा जा रही इस बारात में शामिल लोग आनंद मनाने आए थे, लेकिन अचानक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
जानकारी के अनुसार, बारात में चल रहे परछावन कार्यक्रम के दौरान कुछ बारातियों ने डीजे पर डांस को लेकर आपस में बहस शुरू की। शुरुआत में यह मामूली बहस थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे कई लोग घायल हो गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बारात में DJ बना बवाल की वजह: डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट, तीन गिरफ्तार
घटना की सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और चार आरोपितों, मुकेश, दुर्गेश, साहिल और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।
सोनभद्र में दुष्कर्म केस का आरोपी लंबे समय से था फरार, अब पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा
एसआई राजीव सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बारात जैसे आयोजनों में अव्यवस्था किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Location : Maharajganj
Published : 1 May 2026, 2:22 PM IST