सोनभद्र में दुष्कर्म केस का आरोपी लंबे समय से था फरार, अब पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

सोनभद्र में महिला अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी सरवर को पुलिस ने मिर्जापुर के खैराही रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 May 2026, 2:05 PM IST
google-preferred

Sonbhadra : महिला अपराधों को लेकर लगातार सख्ती दिखा रही सोनभद्र पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस की नजर से बच रहा आरोपी अब कानून के शिकंजे में आ गया है। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को मिर्जापुर जनपद से पकड़ा। आरोपी गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित था।

महिला अपराधों के खिलाफ अभियान

सोनभद्र जनपद में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी सरवर लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मिर्जापुर जिले के खैराही रोड इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी की गई।

30 अप्रैल की शाम करीब 7:15 बजे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सरवर पुत्र शमशेर के रूप में हुई है। वह सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ी गांव का रहने वाला बताया गया है। आरोपी की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है।

सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी बने चर्चित गौड़, कार्यभार संभालते ही तय की प्रशासनिक प्राथमिकताएं

गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामला

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी थाना चोपन में  वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस पहले से ही संवेदनशील रवैया अपनाए हुए है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई को पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि महिला अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता

इस गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस ने अभियान को अंजाम दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल गोविंद कुमार की टीम ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

सोनभद्र में जर्जर रेणुका नदी पुल से बढ़ी चिंता… हर दिन खतरे के बीच गुजर रहे लोग

Location :  सोनभद्र

Published :  1 May 2026, 2:04 PM IST

Advertisement