Maharajganj News: भाजपा कार्यालय में सभासद और महिला के बवाल मामले में दो पर मुकदमा दर्ज

नौतनवा में भाजपा कार्यालय के भीतर कार्यक्रम के दौरान सभासद और महिला में गाली-गलौज मारपीट और धमकी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों पर केस दर्ज कर शुरू की जांच। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे में भाजपा कार्यालय के अंदर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक सभासद हुए बवाल और चप्पल उछालने के मामला में  पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, 18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे भाजपा कार्यालय में मनोनीत मंडल अध्यक्षों और नामित सभासदों के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वार्ड नंबर-08 मधुबन नगर निवासी सभासद बृजेन्द्र श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। आरोप है कि तभी सुधांशु वर्मा उर्फ राजन वर्मा और निर्मला वर्मा अचानक कार्यालय में घुस आए और पैसो के लेनदेन मामले को लेकर बृजेन्द्र पर हमला कर दिया।

महराजगंज में ‘देवरहा वंदन’ का भव्य लोकार्पण, संत परंपरा की अनसुनी बातें आईं सामने

गालियां दीं और मारपीट की

पीड़ित सभासद के अनुसार, दोनों आरोपितों ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि निर्मला वर्मा ने उनका कॉलर पकड़कर खींचा और चप्पल से मारने की कोशिश की, जबकि सुधांशु वर्मा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया।

बृजेन्द्र श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले 26 फरवरी 2026 को भी सुधांशु वर्मा ने मोबाइल फोन पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

DN Exclusive: महराजगंज जिले में मनोनीत सभासदों की सूची सार्वजनिक होने के बाद सत्तारुढ़ दल की राजनीति में उफान

पीड़ित ने मांगी सुरक्षा

पीड़ित ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और सुरक्षा को खतरे में बताते हुए पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। नौतनवा थाना पुलिस ने बृजेन्द्र श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  20 March 2026, 3:34 PM IST

Related News

Advertisement