हिंदी
विवादित लैड पर खड़े लोग
Maharajganj: जनपद के नगर पंचायत चौक बाजार क्षेत्र में भूमि विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चौक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 निवासी जोखू पुत्र मोसरली ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को शिकायती पत्र देकर स्थानीय पुलिसकर्मियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 4 जून 2026 को गांव के संभ्रांत लोगों एवं पंचायत की मौजूदगी में खेत का आपसी बंटवारा किया गया था। बंटवारे के दौरान सीमांकन कर खेत की मेड़ पर पिलर भी लगाए गए थे ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।
Maharajganj: बरसात से पहले चर्चित महाव नाले का DM-SP ने किया निरीक्षण, जानिए कैसे रोकेंगे कटान?
आरोप है कि 9 जून की दोपहर कुछ लोगों ने खेत की मेड़ पर लगाए गए पिलरों को जबरन हटवा दिया। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान स्थानीय थाने से जुड़े पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में ही पिलरों को उखाड़कर फेंका गया। शिकायतकर्ता ने इसे कानून व्यवस्था और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया है।
जोखू ने अपने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि जब उनके परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा गाली-गलौज की गई। इससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
सूत्रों के अनुसार, शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त हो चुका है, जिसकी पावती भी शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 12 June 2026, 6:35 PM IST
Topics : impartial Land Maharajganj SP Uttar Pradesh Police