Maharajganj: बरसात से पहले चर्चित महाव नाले का DM-SP ने किया निरीक्षण, जानिए कैसे रोकेंगे कटान?

नेपाल से निकलने वाले चर्चित महाव नाले के निरीक्षण के लिए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी नौतनवा पहुंचे। अधिकारियों ने जल निकासी व्यवस्था, नाले की सफाई और बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समय रहते सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Maharajganj: मानसून सीजन से पहले संभावित बाढ़ और जलभराव की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवा एवं बरगदवा क्षेत्र में स्थित महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नाले की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का गहन जायजा लिया।

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कर लिए जाएं, ताकि क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने नाले की नियमित सफाई और तटबंधों की मजबूती सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

कहां से गुजरता है महाव नाला?

महाव नाला नेपाल से निकलकर नौतनवा तहसील क्षेत्र से होकर गुजरता है और यह क्षेत्र का प्रमुख जल निकासी मार्ग माना जाता है। हर वर्ष मानसून के दौरान नाले में पानी का दबाव बढ़ने से बरगदवा, चकरार सहित कई गांवों के तटबंध क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इसके चलते सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो जाती है और किसानों की धान व अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

Raebareli: नसबंदी के बाद भी गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां, CHC पर उठे गंभीर सवाल

किसानों को उठाना पड़ता है अर्थिक जोखिम

स्थानीय लोगों के अनुसार भारी बारिश के दौरान नाले के उफान पर आने से खेतों में पानी और सिल्ट जमा हो जाती है, जिससे फसलों की पैदावार प्रभावित होती है और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने समय रहते निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों का आकलन किया।

रायबरेली में महिला सभासद पर हमले के बाद सियासी तनाव, वीडियो वायरल; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ से बचाव और किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता राजीव कपिल, अधीक्षण अभियंता जितेंद्र पटेल, एसडीएम नवीन कुमार, नायब तहसीलदार शौरभ श्रीवास्तव, बीडीओ अमित मिश्रा और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन के इस निरीक्षण को आगामी मानसून की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 June 2026, 3:48 PM IST

Advertisement