हिंदी
पुलिस के सामने ही भिड़ गए दो पक्ष (Img: Dynamite News)
Kolhui: महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर थाने में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बातचीत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला काश्त खैरा गांव से जुड़ा है, जहां जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर अमित और विजय के बीच विवाद चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, काश्त खैरा गांव निवासी अमित और विजय के बीच जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर गुरुवार शाम दोनों पक्ष अपनी शिकायत और बात रखने के लिए कोल्हुई थाने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा था। बातचीत चल ही रही थी कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे।
Maharajganj News: कोल्हुई थाने के अंदर भिड़े दो पक्ष, पुलिस के सामने जमकर चली लात-घूंसे, वीडियो वायरल #Maharajganj #clashed #Kolhui #Police #DynamiteNews @maharajganjpol pic.twitter.com/vTV0jjkqzu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 18, 2026
थाना परिसर में अचानक हुए विवाद से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव शुरू किया और दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। घटना के बाद थाने में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।
ये भी पढ़ें- पत्नी रोकती रही, लेकिन नहीं माना चेतन; तीन बेटियों के पिता ने बात करते-करते क्यों दी जान?
कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ थाना परिसर में हुई हाथापाई के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Location : Kolhui
Published : 18 September 2026, 10:15 AM IST