हिंदी
ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सदर ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (GPO) देवेंद्र यादव (45 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया है। मूल रूप से सिसवा तहसील क्षेत्र के सबया गांव निवासी देवेंद्र यादव तकरीबन पांच महीने पहले सदर ब्लॉक में तैनात किए गए थे।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले वह किसी मामले को लेकर सूचना आयोग, लखनऊ गए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आ गया। तत्काल साथियों ने उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही और अंततः इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
खबर ने पूरे ब्लॉक परिसर में शोक की लहर
सदर ब्लॉक में तैनाती के दौरान देवेंद्र यादव को दो क्लस्टर-बड़हरा रानी और परास खाड़ की जिम्मेदारी दी गई थी। सहकर्मियों के अनुसार वह अपनी कार्यशैली और व्यवहार से सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे ब्लॉक परिसर में शोक की लहर दौड़ा दी।
कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और अन्य कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसभा की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि देवेंद्र यादव का निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
स्मृतियों को हमेशा याद रखने की बात
मिली जानकारी के मुताबिक, अचानक हुए इस हादसे से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है, वहीं ब्लॉक और पंचायत विभाग के कर्मचारियों में भी गम का माहौल है। लोग इसे एक बड़ी क्षति बताते हुए उनकी स्मृतियों को हमेशा याद रखने की बात कह रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 25 September 2025, 5:28 PM IST