Maharajganj Crime: जमीनी विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, एक आरोपी हिरासत में

 जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में रविवार को जमीनी विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भइसा पुल के पास जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर 50 वर्षीय विनोद तिवारी, निवासी टोला भैंसा धर्मपुर, की हत्या कर दी गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 December 2025, 7:21 PM IST
google-preferred

Maharajganj:  जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में रविवार को जमीनी विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भइसा पुल के पास जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर 50 वर्षीय विनोद तिवारी, निवासी टोला भैंसा धर्मपुर, की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मृतक का कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।

यह है पूरा मामला 

स्थानीय स्रोतों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार से विनोद तिवारी पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विनोद तिवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद भिटौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

DM Maharajganj ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण, मतदाताओं को किया जागरूक

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और मृतक के परिजनों तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।

Maharajganj में DM-SP ने लगाया जनता दरबार, समाधान दिवस में 7 मामलों को ऑन द स्पॉट सुलझाया

मृतक के परिवार का आरोप है कि विरोधी पक्ष काफी समय से उन्हें धमका रहा था और इसकी शिकायत कई बार पुलिस तक पहुंचाई गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण आज यह घटना हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। इस पूरे मामले में co सदर जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच चल रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 7 December 2025, 7:21 PM IST