हिंदी
महराजगंज में चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री दुर्गा मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
महराजगंज का श्री दुर्गा मंदिर
Maharajganj: महराजगंज नगर में चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के कालेज रोड स्थित प्रसिद्ध श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लग गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, श्रद्धालु माता दुर्गा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई भक्त घंटों इंतजार करने के बाद माता के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस कर रहे। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों, रोशनी और आकर्षक सजावट ने मंदिर की भव्यता को और बढ़ा दिया है। वहीं मंदिर के बाहर फूल-माला, प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों के चेहरे पर भी खासा उत्साह दिखा, क्योंकि नवरात्र के चलते व्यापार में तेजी आई है।
Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में इन संतुलित डाइट से शरीर को दें पोषण और पूरे नौ दिन रहें फिट
नवरात्र के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रहे। महिला श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा। भक्ति गीतों और माता के भजनों से पूरा नगर दुर्गा मां की भक्ति में सराबोर नजर आया। शंख और घंटों की गूंज से वातावरण और भी अधिक पवित्र हो गया। भक्तजन पूरे विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
नवरात्रि के पहले दिन बागापार में निकली भव्य कलश यात्रा, शतचंडी महायज्ञ को लेकर उमड़ा जनसैलाब
मंदिर प्रांगण में स्थित महाकाल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं रही। लोग माता दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ भैरव बाबा के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।