हिंदी
लखनऊ में 1 अप्रैल को आईपीएल मैच के चलते ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा डायवर्जन प्लान लागू किया है। छोटे और निजी वाहनों के लिए अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था की गई है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। आईये जानते हैं क्या है पूरे शहर का ट्रैफिक प्लान।
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Internet)
Lucknow: लखनऊ में 1 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मैच के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा, जिससे आम लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रैफिक प्लान के अनुसार शहीद पथ पर भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा भी इस मार्ग पर नहीं चल सकेंगे। यहां तक कि सर्विस रोड पर भी ई-रिक्शा संचालन पर रोक रहेगी।
मैच के दौरान केवल स्टेडियम की ओर जाने वाली सिटी बसों को अनुमति दी गई है, लेकिन हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच बसों के रुकने पर प्रतिबंध रहेगा। बसें सड़क के दाईं ओर चलेंगी।
छोटे वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले ऑटो और कैब को अहिमामऊ से डायवर्ट किया जाएगा। यात्रियों को उतारने के लिए PHQ, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे अस्थायी व्यवस्था की गई है।
गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 सब इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट
सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लुलु मॉल के पास यात्रियों को उतार सकेंगे। अहिमामऊ क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में पिक-ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए विशेष पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। पासधारकों को HCL और वाटर टैंक तिराहे से निर्धारित पार्किंग तक पहुंचना होगा। जिनके पास पास नहीं है, वे पहले प्लासियो मॉल में पार्किंग करेंगे। दोपहिया वाहन प्लासियो मॉल के पीछे पार्क किए जाएंगे।
स्टेडियम में प्रवेश मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले शुरू होगा और दूसरी पारी के बीच तक ही अनुमति रहेगी। एक बार बाहर निकलने के बाद दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
1 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से मैच समाप्ति तक भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। कमता, अहिमामऊ, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड से आने वाले वाहनों को किसान पथ और अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
कानपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत पर अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस ने अर्थी जलाई, बोले- आंदोलन होगा
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शहीद पथ का उपयोग करने से बचें और पहले से तय वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
दोपहर 2 बजे से रात तक शहीद पथ पर भारी ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है। ऐसे में कानपुर, एक्सप्रेस-वे, अमौसी या बाराबिरवा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।