Lucknow: भीषण गर्मी में भट्ठी बनीं ट्रेनें, एसी फेल होने से यात्री बेहाल

भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों में यात्रियों का सफर मुश्किल बन गया है। छपरा-गोमतीनगर और राप्तीसागर एक्सप्रेस में एसी फेल होने से कई यात्री बीमार पड़ गए। दम घुटने, उल्टी और दस्त की शिकायत पर ऐशबाग स्टेशन पर मेडिकल टीम ने इलाज किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 May 2026, 12:32 PM IST
google-preferred
Lucknow: लखनऊ समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों का सफर यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है, लेकिन कई ट्रेनों में एसी खराब होने और वेंटिलेशन ठप होने से लोग परेशान हैं। खासकर जनरल और स्लीपर कोचों में हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं।

एसी बंद होते ही भट्ठी बना कोच

ताजा मामला गाड़ी संख्या 15053 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस का है। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन के सेकंड एसी कोच ए-1 में अचानक कूलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। बाहर भीषण गर्मी और अंदर हवा बंद होने से पूरा डिब्बा कुछ ही देर में भट्ठी जैसा हो गया। यात्रियों ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों का दम घुटने लगा और कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

यात्री विनायक द्विवेदी और ज्ञानेश्वर पांडेय ने सोशल मीडिया पर रेलवे प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि कोच में सांस लेना तक मुश्किल हो गया था। कुछ यात्रियों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत भी होने लगी।

राप्तीसागर एक्सप्रेस में भी बिगड़ी तबीयत

ऐसी ही स्थिति गाड़ी संख्या 12521 राप्तीसागर एक्सप्रेस में भी देखने को मिली। ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों को अचानक दस्त और उल्टी की शिकायत होने लगी। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद ट्रेन के ऐशबाग स्टेशन पहुंचते ही मेडिकल टीम को सक्रिय किया गया।

स्टेशन पर मिला प्राथमिक उपचार

ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर ऐशबाग पॉलीक्लीनिक के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक Sanjay Tiwari अपनी पैरामेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मेडिकल टीम ने कोच के भीतर ही बीमार यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। उन्हें ओआरएस, जरूरी दवाएं और इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

गर्मियों में पेट की परेशानियों का देसी इलाज है बेल, जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

जनरल बोगियों में और खराब हालात

यात्रियों का कहना है कि एसी कोचों की हालत खराब है तो जनरल बोगियों में स्थिति और भी भयावह बनी हुई है। भारी भीड़, गर्म हवा और पानी की कमी के कारण लोग परेशान हैं। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ट्रेनों की तकनीकी जांच और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

अमेठी में राहुल गांधी के पैर रखने से पहले पोस्टर वॉर: सांसद केएल शर्मा से मांगा दो साल का हिसाब, स्मृति ईरानी से तुलना

रेलवे प्रशासन पर उठ रहे सवाल

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ट्रेनों में पर्याप्त कूलिंग और मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि सफर के दौरान किसी यात्री की जान जोखिम में न पड़े।

Location :  Lucknow

Published :  20 May 2026, 12:32 PM IST

Advertisement