हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Maharajganj: महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत सिसवनिया विशुनपुर ग्राम पंचायत में सामने आए कथित भ्रष्टाचार के मामले ने पंचायती राज विभाग में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। विकास कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतों के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रजेश यादव और सफाई कर्मी हेमंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
महराजगंज में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, जानिए पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि पंचायत में बिना मानक के कार्य कराए गए, कई योजनाओं में खर्च दिखाया गया लेकिन धरातल पर काम अधूरा या संदिग्ध मिला। शिकायतों के बाद जब विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच कराई गई तो कई बिंदुओं पर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले। इसके बाद डीपीआरओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
बलिया पहुंची CBI टीम; चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच तेज, मुख्य आरोपी के परिवार से पूछताछ
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान पद समाप्त होने और बाद में बहाली के बीच लगभग 9 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए थे। अब इन्हीं कार्यों की जांच तेज कर दी गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो यदि जांच में गड़बड़ी और धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों से रिकवरी भी कराई जाएगी। इससे पंचायत से जुड़े कई लोगों की चिंता बढ़ गई है।
Location : Maharajganj
Published : 20 May 2026, 11:43 AM IST