बाराबंकी में बिजली कनेक्शन घूसकांड: जेई-एसडीओ सस्पेंड, लाइनमैन बर्खास्त
बाराबंकी में बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने और मनमाना स्टीमेट थमाने के मामले में ऊर्जा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद बड़ी कार्रवाई हुई। जेई और एसडीओ निलंबित, लाइनमैन बर्खास्त, जबकि अधिशासी अभियंता को हटाकर नोटिस जारी किया गया है।