हिंदी
हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा (Img: Dynamite News)
Hamirpur: हमीरपुर जिले में एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के लीड़ा नाला के पास गिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंफर ने अमूल कंपनी की डीसीएम को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में डीसीएम चालक अनिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल अमूल कंपनी की डीसीएम लेकर अकबरपुर माती से दूध और दही की सप्लाई के लिए निकला था। जैसे ही वाहन NH-34 के लीड़ा नाला के पास पहुंचा, सामने से आ रहे अनियंत्रित डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लदा दूध-दही सड़क पर फैल गया।
मोबाइल और ऑनलाइन फ्रॉड से परेशान बाबा नगरी, OTP से Gift Card तक… साइबर ठगी के नए तरीके पकड़ में आए
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, डंफर चालक की तलाश की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
Location : Hamirpur
Published : 20 May 2026, 11:59 AM IST
Topics : DCM Dumper hamirpur news Road Accident UP News