Lucknow: थूकने के लिए कार का दरवाजा खोलना स्कूटी सवार के लिए बना काल

लखनऊ के चिनहट इलाके में एक लापरवाही भरा कदम जानलेवा साबित हुआ। कार चालक ने चलते वाहन का दरवाजा अचानक खोल दिया, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, आरोपी चालक मौके से फरार है।

Updated : 27 April 2026, 9:01 AM IST
google-preferred

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में एक लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली। चलती कार का दरवाजा अचानक खोलने से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

थूकने के लिए खोला दरवाजा, हुआ हादसा

यह घटना चिनहट क्षेत्र में उस समय हुई जब कार चालक ने चलते वाहन का दरवाजा अचानक खोल दिया। जानकारी के मुताबिक चालक थूकने के लिए दरवाजा खोला था तभी  स्कूटी सवार उससे टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार का सिर सीधे कार के दरवाजे से टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की।

Lucknow Accident: लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा; पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार रोडवेज बस, चार की मौत, कई घायल

घायल को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद कार चालक और आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान शौनक शुक्ला के रूप में

मृतक की पहचान शक्तिनगर, इंदिरानगर निवासी 50 वर्षीय शौनक शुक्ला के रूप में हुई है। वह पेशे से स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। रविवार दोपहर वह मटियारी स्थित अपने हॉस्टल किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में यादव ढाबा के पास यह हादसा हो गया।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के भाई पंडित इंद्र देव शुक्ला ने बताया कि शौनक भाजपा से जुड़े हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी राधा शुक्ला और दो बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद चालक फरार

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Accident in Lucknow: रंगबाज़ कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए एक किमी तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की तैयारी

चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  27 April 2026, 9:01 AM IST

Advertisement