कुशीनगर इंटरनेशनल बौद्ध कॉन्क्लेव: डीएम-एसपी ने की ये बड़ी तैयारियां, जानें क्या है खास

कुशीनगर में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम और एसपी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी दी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 30 March 2026, 9:28 PM IST
google-preferred

Kushinagar: कुशीनगर में 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पथिक निवास में संयुक्त प्रेसवार्ता कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों ने साफ किया कि कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

जिलाधिकारी ने बताया कि कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न सत्र, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी और अतिथि शामिल होंगे। उनके स्वागत, ठहरने, यातायात, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके।

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अफसरों का तबादला, महराजगंज समेत इन 13 जिलों के कप्तान बदले

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रमुख स्थलों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महराजगंज में मेडिकल लीव पर जंग: इंजीनियरों का विवाद पहुंचा थानेदार के पास, JE समेत 5 पर केस दर्ज

शांति रैली और कैंडल मार्च का आयोजन

प्रेसवार्ता के बाद बौद्ध अनुयायियों ने शांति और विश्व बंधुत्व का संदेश देते हुए मुख्य मंदिर परिसर से रामाभार स्तूप तक शांति रैली और कैंडल पीस मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर कुशीनगर पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है और प्रशासन इसे सफल बनाने के लिए हर स्तर पर मुस्तैद है।

Location : 
  • Kushinagar

Published : 
  • 30 March 2026, 9:28 PM IST

Advertisement