क्या पता था कि हॉटसीट पर बैठकर बिग बी खुद मांग लेंगे पूरे गांव से माफी? प्रतापगढ़ के बेटे ने KBC में रचा इतिहास

KBC की हॉट सीट पर पहुंचे प्रतापगढ़ के चंद्र प्रकाश तिवारी ने 10 सवालों के सही जवाब देकर 5 लाख रुपये जीत लिए। लेकिन रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े 11वें सवाल ने उनका खेल रोक दिया। इसी एपिसोड में बाबू पट्टी का जिक्र आते ही अमिताभ बच्चन भावुक हुए और लाइब्रेरी को लेकर बड़ा ऐलान किया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 3 October 2026, 3:46 PM IST
google-preferred

Mumbai: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले चंद्र प्रकाश तिवारी ने लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 लाख रुपये जीते। शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड-40 में चंद्र प्रकाश महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आए। SonyLIV पर भी इस एपिसोड को चंद्र प्रकाश तिवारी के नाम से सूचीबद्ध किया गया है।

चंद्र प्रकाश दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते हैं। शो में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए लगातार 10 सवालों के सही जवाब दिए और 5 लाख रुपये की राशि अपने नाम की।

11वें सवाल पर अटका खेल

चंद्र प्रकाश के सामने 11वां सवाल रानी लक्ष्मीबाई से जुड़ा था। सवाल का जवाब देने में उन्हें दुविधा हुई, जिसके बाद उन्होंने फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद वह सही विकल्प नहीं चुन सके और उनका KBC सफर 5 लाख रुपये की राशि के साथ समाप्त हो गया। खास बात यह रही कि इस पड़ाव तक उनके पास दो अन्य लाइफलाइन भी बची हुई थीं।

सास ने की दहेज के लिए जिंदा जलाने की कोशिश, KBC 18 की कंटेस्टेंट कपिला तनेजा की इस कहानी ने भर दीं बिग बी की आंखें

गांव में टीवी स्क्रीन पर टिकी रहीं निगाहें

चंद्र प्रकाश के KBC में पहुंचने की खबर के बाद उनके पैतृक गांव महोखरी और आसपास के क्षेत्र में भी लोगों में उत्सुकता रही। परिजन और ग्रामीण टीवी पर उनके खेल को देखते रहे। 5 लाख रुपये जीतने के बाद गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।

बाबू पट्टी का नाम सुनकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

कार्यक्रम के दौरान जब चंद्र प्रकाश ने प्रतापगढ़ स्थित बाबू पट्टी से अपने जुड़ाव का जिक्र किया तो अमिताभ बच्चन ने अपने पैतृक गांव और पारिवारिक संबंधों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों और उनके पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन का संबंध बाबू पट्टी से रहा है।

स्कूल की फीस नहीं भर पाए तो निकाला गया, आज 400 बच्चों की पढ़ाई का बने सहारा; KBC तक पहुंची कहानी

लाइब्रेरी शुरू न होने पर अमिताभ ने जताया खेद

अमिताभ बच्चन ने बताया कि बाबू पट्टी में उनके परिवार की ओर से लाइब्रेरी की इमारत तैयार कराई गई थी, लेकिन कुछ रुकावटों के कारण वह पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने इसके लिए गांव के लोगों से माफी मांगते हुए लाइब्रेरी को जल्द शुरू कराने की बात कही। इस दौरान उन्होंने माना कि देरी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी हो सकती है।

चंद्र प्रकाश की उपलब्धि से प्रतापगढ़ में खुशी

चंद्र प्रकाश तिवारी के KBC की हॉट सीट तक पहुंचने और 5 लाख रुपये जीतने से प्रतापगढ़ के महोखरी गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया। वहीं, KBC के मंच पर बाबू पट्टी और अमिताभ बच्चन की पारिवारिक जड़ों का जिक्र होने से भी कार्यक्रम स्थानीय लोगों के लिए खास बन गया।

Location :  Mumbai

Published :  3 October 2026, 3:46 PM IST

Related News

Advertisement