हिंदी
कानपुर में सनसनीखेज वारदात (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव हाईटेंशन विद्युत खंभे पर गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।
गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के अंता गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ झल्लू बाजपेई (44) पुत्र वंश नारायण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर लगे हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे पर गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तभी उनकी नजर खंभे पर लटक रहे शव पर पड़ी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
Share Market Update: बंगाल चुनाव रुझानों से बाजार में हलचल, अडानी और रिलायंस के शेयरों में तेजी
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत
बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि मृतक झल्लू अपने पीछे पत्नी सपना, तीन बेटियां—मांडवी, श्रद्धा, खुशी और एक बेटा ऋषी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में चर्चा रही कि पारिवारिक कलह के चलते अरविंद कुमार उर्फ झल्लू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
Location : Kanpur News
Published : 4 May 2026, 3:25 PM IST