Kanpur News: हाईटेंशन खंभे पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
कानपुर देहात में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। एक युवक का शव हाईटेंशन विद्युत खंभे पर गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।